आजसू पार्टी के संगठन सचिव ने छोड़ी पार्टी
आजसू पार्टी के संगठन सचिव अभिषेक हरेंज ने निजी कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को पत्र भेजकर बताया कि उन्होंने पिछले आठ वर्षों...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 16 June 2025 06:56 PM

रांची। आजसू पार्टी के संगठन सचिव, रांची सह खूंटी जिला प्रभारी अभिषेक हरेंज ने निजी कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने सोमवार को पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को इस बाबत पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि विगत आठ वर्षों से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। जो भी जिम्मेवारी दी गयी, ईमानदारी पूर्वक उसका निर्वहन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।