पुरानी राय में अग्निवीरों का ग्रामीणों ने किया स्वागत
अग्निवीर योजना के तहत देशसेवा में शामिल जवान सुनील महतो और धनंजय महतो की गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। पुरानी राय गांव में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस...

खलारी, संवाददाता। अग्निवीर योजना के तहत देशसेवा में शामिल दो जवान सुनील महतो (पिता- देवनारायण महतो) और धनंजय महतो (पिता- महेश महतो) जब ट्रेनिंग पूरी कर अपने गांव लौटे, तो खलारी प्रखंड के पुरानी राय गांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। गांव के लोगों ने शाहिद निर्मल चौक पर दोनों जवानों को फूल-मालाओं से लादकर एवं अबीर-गुलाल लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य रूप से खलारी के पूर्व उप प्रमुख एतवारा महतो और वर्तमान उपप्रमुख सुमन देवी द्वारा किया गया था। इस अवसर पर युवाओं और ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवक-युवतियों एवं महिला-पुरुषों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन एक प्रेरणादायक माहौल में तब्दील हो गया।
खलारी की उपप्रमुख सुमन देवी ने दोनों जवानों को माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं मां वैष्णो ट्रेड्स के संचालक विनोद महतो ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर राय पंचायत की मुखिया शीला कुमारी, विजय पाहन, रामेश्वर महतो, मुकेश महतो, तारकेश्वर महतो, धर्मनाथ महतो, अशोक महतो, दीपक महतो, दिलेश्वर महतो, सतीश महतो, पिंटू महतो, कोइली देवी, गंगा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ने युवाओं में देशसेवा की भावना को और मजबूती दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।