Congress Hosts Save Constitution Program in Jatwapura Amid Rising Inflation प्रदेश में अपराध का बोलवाल, यौन अत्याचार में मंत्री-विधायक-नेता तक संलिप्त , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCongress Hosts Save Constitution Program in Jatwapura Amid Rising Inflation

प्रदेश में अपराध का बोलवाल, यौन अत्याचार में मंत्री-विधायक-नेता तक संलिप्त

Etah News - शहर कांग्रेस कमेटी ने जाटवपुरा में संविधान बचाओ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व सांसद सत्या बहन के आवास पर हुए इस कार्यक्रम में महंगाई पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जनता को ठगने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 9 June 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश में अपराध का बोलवाल, यौन अत्याचार में मंत्री-विधायक-नेता तक संलिप्त

शहर कांग्रेस कमेटी ने जाटवपुरा में प्रदेश व्यापी कार्यक्रम संविधान बचाओ चौपाल पूर्व सांसद सत्या बहन के आवास पर आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त कोऑर्डिनेटर शिव आशीष तिवारी का शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने माला पहनकर स्वागत किया। संगठन कोऑर्डिनेटर गौरांग देव चौहान ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। शहर फ्रंट संगठन कोऑर्डिनेटर शिव आशीष तिवारी ने कहा कि जनता को अच्छे दिन का सब्जबाग दिखाकर भाजपा ने ठगने का काम किया है। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि देश में खुशहाली, भाईचारा और विकास के लिए हमें कांग्रेस को देश की बागडोर सौंपनी होगी।

पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा संगठन सृजन के तहत पूरे शहर में बुथ तक कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। तारा राजपूत, नीलमा राज, प्रवेश राजपूत, सुनील गौतम, संजीव गुप्ता, सोहन लाल वर्मा, चंद्रकांत गांधी, मुन्ना लाल पाथरे, अशोक पाल, सुभाष सागर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, नेमा दिवाकर, गुंजन जैन, मधुरकांत कश्यप, आकाश पाराशर, बबलू सागर, प्रमोद कुमार, प्रियांशु पाराशर बाल्मीकि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।