कांग्रेस भवन में बिरसा मुंडा की मनी पुण्यतिथि
रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनायी। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बिरसा मुंडा...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में कांग्रेस भवन में मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि पूरे राज्य में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। अंग्रेजों की शोषणकारी प्रवृत्ति की वजह से मुंडाओं की सामूहिक खूंट-कट्टी व्यवस्था नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई थी। बिरसा मुंडा का क्रांतिकारी मन इनके खिलाफ बगावत से भर उठा। उन्होंने अपने अनुचरों के साथ इनके खिलाफ 1897 में उलगुलान (क्रांति) की शुरुआत की और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते कारावास में उनकी मृत्यु हो गयी।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, राजन वर्मा, गजेन्द्र सिंह, सोनल शांति, जगदीश साहु, केदार पासवान, नरेन्द्र लाल गोपी, छोटू सिंह, अख्तर अली, मिथिलेश कुमार, राजीव नारायण प्रसाद, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।