इटकी में विक्षिप्त से दुष्कर्म करनेवाले को पुलिस ने भेजा जेल
इटकी पुलिस ने 45 वर्षीय विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले बंधना उरांव को गिरफ्तार किया। पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना शुक्रवार को हुई थी, जब बंधना उरांव...

इटकी, प्रतिनिधि। इटकी पुलिस ने 45 वर्षीय विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करनेवाले बंधना उरांव को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की है। इस मामले में पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता की बेटी ने बंधना उरांव पर आरोप लगाया गया है कि दिन के एक बजे मां को घर में छोड़कर बहन के साथ घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार गई थी। शाम चार बजे घर पहुंचने पर घर का दरवाजा बंद था। इसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर गई तो मेरी मां के साथ दुष्कर्म कर बंधना उरांव नंगा छिपा बैठा था।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचा और आरोपी बंधना उरांव को गिरफ्तार कर लिया था और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।