हृदय को ऐसा बनाएं, जहां प्रभु वास करें : बिशप
रांची में जीईएल चर्च के बाइबल पाठशाला के समापन पर बिशप सीमांत तिर्की ने कहा कि हमें अपने ह्रदय को ऐसा बनाना चाहिए कि प्रभु हमारे अंदर वास करें। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता के...

रांची, वसं। जीईएल चर्च का अवकाशकालीन बाइबल पाठशाला के समापन पर गुरुवार को बिशप सीमांत तिर्की ने कहा कि अपने ह्रदय को ऐसा बनाओ कि प्रभु हमारे शरीर में वास करें। हमें प्रतिदिन प्रार्थना करनी है। आयोजन रांची यूथ फेलोशिप ने बेथेसदा स्कूल में किया। कार्यक्रम की शुरुआत अंकित टोप्पो की प्रार्थना, बाइबल पाठ के साथ आदिति सुरीन ने की। इस बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बाइबल पाठशाला में उत्कृष्ट कार्य करने व प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सचिव महिला समिति लिली कुजूर, प्रमोद चंद्र लकड़ा, ओशित लकड़ा, पादरी ममता बिलुंग के अलावा जीईएल चर्च के महासचिव ईश्वरदत्त कंडुलना, सचिव अटल खेस, संयुक्त सचिव सुलेमान कंडुलना सहित समीर सांगा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।