Chain Snatching Incidents Rise in Ranchi as Police Struggle to Catch Criminals लालपुर में दो महिलाओं से चेन छीनकर अपराधी फरार, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsChain Snatching Incidents Rise in Ranchi as Police Struggle to Catch Criminals

लालपुर में दो महिलाओं से चेन छीनकर अपराधी फरार

रांची में स्नैचर बेखौफ होकर चेन छिनतई की वारदातें कर रहे हैं। हाल ही में लालपुर इलाके में दो महिलाओं से चेन छीनी गई। पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ने में असफल रही है। दोनों महिलाओं ने थाने में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
लालपुर में दो महिलाओं से चेन छीनकर अपराधी फरार

रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बेखौफ स्नैचर लगातार चेन छिनतई की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मगर स्नैचरों को पकड़ने और घटना को रोकने में पुलिस को असफलता ही हाथ लग रही है। रांची के लालपुर इलाके में एक ही दिन स्नैचरों को दो महिलाओं को टारगेट कर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अब तक उन स्नैचरों के बारे में कुछ भी पता नहीं कर सकी है। दोनों महिलाओं ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि अब तक पुलिस को अपराधियों का सुराग नहीं मिला है।

मार्निंग वॉक पर निकली महिला से छीना चेन अमरावती अपार्टमेंट में रहने वाली आरती देवी से शनिवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। आरती ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरती देवी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 6.55 बजे अपने अपार्टमेंट के पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन छीनी और फरार हो गए। हालांकि वह शोर भी मचायी, मगर अपराधी भाग निकले। इसके बाद वह थाना पहुंचीं और मामला दर्ज कराई। रास्ते से गुजर रही महिला से चेन छीन अपराधी फरार रांची के पीस रोड की रहने वाली सरिता मिंज से भी बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीनकर फरार हो गए। घटना शनिवार की है। इस संबंध में सरिता ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरिता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह नौ बजे इंडियन ओवरसीज बैंक के रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।