Congress Criticizes Exclusion of Mundari Language in Jharkhand Teacher Eligibility Test 2025 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में मुंडा भाषा को करें शामिल : कांग्रेस , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Criticizes Exclusion of Mundari Language in Jharkhand Teacher Eligibility Test 2025

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में मुंडा भाषा को करें शामिल : कांग्रेस

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2025 में खूंटी जिले में मुंडारी भाषा को जनजातीय भाषा के रूप में शामिल नहीं करने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खूंटी में मुंडा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 6 June 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में मुंडा भाषा को करें शामिल : कांग्रेस

खूंटी, संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2025 में खूंटी जिले में मुंडारी भाषा को जनजातीय भाषा के रूप में शामिल नहीं करने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया है। उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि खूंटी मुंडा बहुल इलाका है। यहां बड़े संख्या में मुंडारी भाषा बोलने एवं पढ़ने वाले छात्र हैं। ऐसे में मुंडारी भाषा को जनजातीय भाषा के रूप में शामिल नहीं होने से यहां के छात्रों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी सरकार से आग्रह करती है कि खूंटी जिला के लिए परीक्षा में मुंडा विषय को शामिल किया जाए। जिससे यहां के छात्रों को लाभ मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।