राज्य के 1250 वित्तरहित संस्थानों में रहा शैक्षणिक हड़ताल
रांची में 1250 वित्तरहित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसा में शैक्षणिक हड़ताल रही। यह हड़ताल तीन मांगों के समर्थन में की गई थी। हड़ताल के कारण 3 लाख से ज्यादा छात्रों का पठन-पाठन...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के वित्तरहित 1250 इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसा में मंगलवार को शैक्षणिक हड़ताल रहा। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्लान पर तीन सूत्री मांगों को लेकर यह हड़तला रहा। वहीं, कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा जिस केंद्र पर थी उसे शैक्षणिक हड़ताल से मुक्त रखा गया। शैक्षणिक हड़ताल के कारण स्कूल-कॉलेज के गेट पर ताला लटका रहा। छात्र-छात्राएं आए, लेकिन गेट में ताला लटका देखा वापस लौट गए। हड़ताल के कारण लगभग 3 लाख से ज्यादा बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ। हड़ताल में लगभग 8000 से 9000 शिक्षक-कर्मचारियों ने भाग लिया।
यह हड़ताल संबद्ध डिग्री कॉलेज के समान इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय व मदरसा के शिक्षक कर्मचारियों के राज्यकर्मी का दर्जा देने, अनुदान की राशि में 75 प्रतिशत बढ़ोतरी करने, अनुदान की राशि शिक्षा विभाग द्वारा सीधे संस्थान के खाते में भेजने की मांग को लेकर था।
मोर्चा के नेताओं कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादिर अहमद, गणेश महतो, मनीष कुमार, अरविंद सिंह, देवनाथ सिंह, चंदेश्वर पाठक, अनिल तिवारी, रेशमा बेक, मुरारी प्रसाद सिंह, नरोत्तम सिंह, बिरसो उराव, इंद्रदेव मेहता और संजय कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर हड़ताल को सफल बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।