Jharkhand CM Initiates Payment for 765 248 Women Beneficiaries After Aadhaar Seeding Issues 7.65 लाख मंईयां का आधार सीडिंग डाटा पूरा, जाने लगी अप्रैल की राशि, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand CM Initiates Payment for 765 248 Women Beneficiaries After Aadhaar Seeding Issues

7.65 लाख मंईयां का आधार सीडिंग डाटा पूरा, जाने लगी अप्रैल की राशि

- हजारीबाग, रांची, धनबाद व बोकारो में सबसे अधिक लाभुकों का नहीं हो पाया था सत्यापन, सिमडेगा में सबसे कम लाभुक बचे थे  

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
7.65 लाख मंईयां का आधार सीडिंग डाटा पूरा, जाने लगी अप्रैल की राशि

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान में बचे अतिरिक्त 7,65,248 महिला लाभुकों के खाते में राशि भेजने का काम शनिवार से शुरू हो गया। ये वैसी महिला लाभुक हैं, जिनका आधार सीडिंग नहीं होने के कारण अप्रैल माह की राशि का भुगतान नहीं किया जा सका था। महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुल स्वीकृत 53.35 लाख महिला लाभुकों में से 44.70 लाख के खाते में अप्रैल माह की सम्मान राशि 13 मई से भेजना शुरू किया गया। बचे लाभुकों की स्थिति को लेकर शुक्रवार को विभाग में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी 24 जिलों की महिला लाभुकों के आधार सीडिंग डाटा की समीक्षा की गई।

समीक्षा में पता चला कि सिमडेगा जिले में सबसे कम लाभुकों को अप्रैल माह की राशि नहीं भेजी गई। वहीं, हजारीबाग, रांची, धनबाद व बोकारो जिला में सबसे कम लाभुकों का सत्यापन हो पाया था। ........................... कुल स्वीकृत लाभुकों की संख्या 52.35 लाख विभागीय समीक्षा में पता चला है कि बीते 13 मई तक आधार सीडिंग लाभुकों की कुल संख्या 40.02 लाख (40,02,662) थी। पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के सत्यापन के बाद जून माह तक अतिरिक्त 12.33 लाख (12,32,934) लाभुकों का आधार सीडिंग पूरा गया है। इस तरह अप्रैल माह में कुल स्वीकृत लाभुकों की संख्या 52.35 लाख (52,25,596) हो गई है। इन 52.35 लाख लाभुकों में से 44.70 (44,70,348) लाख के खाते में अभी तक अप्रैल माह की राशि भेजी गई है। आधार सीडिंग सत्यापन पूरा करने के बाद बचे अन्य 7.65 लाख लाभुकों का जिलेवार राशि भेजना शनिवार से शुरू किया गया है। .................................... जिलेवार जिन्हें अप्रैल का भुगतान जो लाभुक बचे थे हजारीबाग 1,95,721 87,236 रांची 3,40,063 83,178 बोकारो 2,53,743 77,391 जमशेदपुर 2,17,689 77,298 धनबाद 2,88,000 75,416 देवघर 1,92,919 55,958 चतरा 1,26,861 55,009 गुमला 1,11,065 45,939 दुमका 1,52,509 38,586 रामगढ़ 98,696 32,710 गिरिडीह 4,38,754 32,623 सरायकेला 1,19,722 25,737 खूंटी 64,469 24,598 साहेबगंज 1,71,831 15,696 गोड्डा 1,90,477 11,137 कोडरमा 1,31,134 07,771 चाईबासा 1,81,890 06,369 पलामू 3,48,715 05,420 लातेहार 1,27,258 03,345 जामताड़ा 1,47,557 02,530 लोहरदगा 89,593 00,683 गढ़वा 2,27,776 00,389 पाकुड़ 1,64,476 00,142 सिमडेगा 89,250 00,087 कुल 4470348 765248

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।