जेआरजी बैंक का शुद्ध लाभ 169.43 करोड़
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक (जेआरजी) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹169.43 करोड़ शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले वर्ष से ₹53.57 करोड़ अधिक है। बैंक ने जमा राशि में 10.42% की वृद्धि की और ऋण में 17.33% की...

रांची। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक (जेआरजी) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹169.43 करोड़ शुद्ध लाभ अर्जित किया। यह पिछले वित्तीय वर्ष से ₹53.57 करोड़ अधिक है। यह जानकारी जेआरजी बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने दी। उन्होंने बताया कि बैंक ने जमा राशि में पिछले वर्ष की तुलना में 10.42% की वृद्धि दर्ज की है। बैंक की जमा राशि 31 मार्च 2025 को ₹11570 करोड़ पहुंच गयी। अग्रिम क्षेत्र में ऋण में बैंक ने 17.33% की वृद्धि दर्ज की है। बैंक का जीएनपीए 2.96% है, जो गत वर्ष 3.96% था। इसके अलावा बैंक ने पीएमजेडीवाई, पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई का शत प्रतिशत लक्ष्य पाया।
बैंक का सीडी रेशियो भी 56.10% से बढ़कर 59.61 % पर पहुंच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।