फ्लाईओवर उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज
रांची में सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह दिन झारखंड के लिए गर्व का है। उन्होंने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना की और पूर्ववर्ती...

रांची, संवाददाता। सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह में झारखंड के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह दिन राज्य के लिए गौरवपूर्ण है। मंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में तमाम कठिनाईयां आने के बावजूद जनता, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं के सहयोग से यह कार्य सफल हो पाया। उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज झारखंड में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने वर्षों तक काम नहीं किया, लेकिन मौजूदा सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने विपक्ष से अपील की है कि वे अच्छे कार्यों में बाधा डालने के बजाय सहयोग करें। मंत्री ने मुख्यमंत्री की योजनाओं जैसे स्किल डेवलपमेंट, रोजगार और सड़क निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य के युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों को रोजगार देना है। उन्होंने कहा कि सरकार तमाम कठिनाइयों के बावजूद झारखंड को आगे ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।