खलारी में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 10 को
खलारी में कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और 10 जून को संविधान बचाओ रैली के आयोजन पर चर्चा की गई। रैली खलारी रेलवे...

खलारी, प्रतिनिधि। खलारी में संगठन सृजन-2025 के तहत खलारी कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक राज उरांव उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को बल देते हुए कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं संविधान बचाओ रैली के तहत 10 जून को खलारी रेलवे कांटाघर से आंबेडकर चौक तक एक जनजागरुकता रैली के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस रैली में जिला कांग्रेस समिति एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य व पदाधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी दी गई।
यह भी बताया गया कि 10 जून को ही नवनियुक्त प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। बैठक के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि बड़ी संख्या में इस रैली में भाग लेकर संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाएं। इस बैठक के माध्यम से पार्टी ने आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की और संगठन को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। बैठक में राजेश सिंह मिंटू, रौशनलाल, तनवीर आलम, मोनू रजक, विक्की सिंह, जावेद अंसारी, सलामत अंसारी,भोला यादव, सुरेंद्र यादव, शशि मुंडा, बाबू खान, आशिक अली, शिवप्रसाद चौहान, सुखविंदर सिंह, ताहिर अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।