Ranchi s Mandha Puja Ends with Jhulan Ceremony Amidst Devotees and Flower Showers भोक्ताओं ने महादेव मंडा में झूलन से की पुष्प वर्षा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi s Mandha Puja Ends with Jhulan Ceremony Amidst Devotees and Flower Showers

भोक्ताओं ने महादेव मंडा में झूलन से की पुष्प वर्षा

रांची के होटवार गांव में सोमवार को झूलन के साथ मंडा पूजा का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और महिलाओं ने आंचल फैलाकर फूलों को ग्रहण किया। पूजा के दौरान शिव दरबार को फूलों से सजाया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 12 May 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
भोक्ताओं ने महादेव मंडा में झूलन से की पुष्प वर्षा

रांची, वरीय संवाददाता। गाड़ी होटवार गांव में सोमवार की शाम झूलन के साथ मंडा पूजा का समापन हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पट भक्ताओं ने झूलन के साथ पुष्प वर्षा की। पांच दिनों की तपस्या, पूजा और व्रती भोक्ताओं ने जब पुष्प वर्षा की तो उसको ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। आस्था के फूल लोगों के लिए पूजा का प्रसाद बने। महिलाओं ने आंचल पसार कर फूलों को ग्रहण किया। लोक आस्था के मुताबिक फूलों का प्रसाद मन्नतों से जुड़ा होता है। जिनको फूल मिले उनकी मन्नत जरूर पूरी होगी, ऐसा विश्वास है। गाडी गांव महादेव मंडा परिसर में शिव दरबार में नयनाभिराम झांकी प्रस्तुत की गयी।

बाबा के दरबार को फूलों से सजाया गया था। इससे पूर्व दिन में शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में सौ पट भक्ता, शोख्ताइन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में भोक्ता और अन्य लोगों का स्वागत किया। शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। शिव मंडा पूजा समिति के विश्वजीत गोप ने बताया कि झूलन समारोह के बाद मंडा पूजा का समापन हुआ। इस मौके पर मंडा स्थल पर मेला लगा। मेले में बड़े और बच्चों ने स्टॉल पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।