Thousands Gather for Eid-ul-Azha Prayers in Itki इटकी के ईदगाह में सजदे के लिए उठे हजारों हाथ, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsThousands Gather for Eid-ul-Azha Prayers in Itki

इटकी के ईदगाह में सजदे के लिए उठे हजारों हाथ

इटकी के रानी बगीचा स्थित मुख्य ईदगाह में हजारों नमाजियों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की। नमाज से पहले नमाजियों का तांता लगा रहा। मौलाना ऐनामुल हक ने नमाज कराई और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 7 June 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
इटकी के ईदगाह में सजदे के लिए उठे हजारों हाथ

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के रानी बगीचा स्थित मुख्य ईदगाह में हजारों नमाजियों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की। नमाज के निर्धारित समय के पहले ईदगाह में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान ईदगाह के पहुंचवाले रास्ते में नमाजियों का तांता लगा था। देखते ही देखते ईदगाह नमाजियों से अट गया। इसके बाद निर्धारित समय करीब 8.15 बजे नमाजियों की भीड़ जमात खड़ी हुई। मौलाना ऐनामुल हक ने नमाजियों को नमाज अदा कराई और देश-दुनिया में अमन चैन की सामूहिक रूप से दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी कार्यक्रम का सिलसिला शुरू किया गया।

इस दौरान इटकी की जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, जाफरी मस्जिद, उमेसलमा मस्जिद, आसिया मस्जिद सहित गड़गाव, पलमा, तरगड़ी, कुरगी, बारीडीह, कुन्दी, मोरो, स्टेशन, टुरुगुरू और रानीखटंगा सहित अन्य गांवों की मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।