गरीब कल्याण को समर्पित रहा भाजपा सरकार का 11 वर्ष - अजय
Deoria News - भाटपाररानी के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के शासनकाल में भारत ने अभूतपूर्व...

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में शनिवार को विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 वर्ष के शासनकाल में विकसित भारत की नींव को मजबूत करने का काम किया है। भारत ने पिछले 11 वर्षो में अभूतपूर्व विकास की यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों शौचालय का निर्माण हुआ, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार हुआ।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में सड़क विक्रेताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे उनकी आजीविका में सुधार हुआ। आज पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। वैश्विक मामलों में भारत के प्रधानमंत्री की भूमिका बढ़ी है। संचालन मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष शाही, जितेंद्र जायसवाल, चन्द्र किशोर द्विवेदी, हरिकेश कुशवाहा, सुभंजय सिंह, संतोष पांडेय, सुनील कुमार, रीतुराज गुप्ता, विवेक गुप्ता, रितेश प्रसाद, हृदयानंद गुप्ता, शिवमूर्ति सिंह, सुरेंद्र चौहान,विजय बरनवाल, अशोक तिवारी, अंकुश शाही, शैलेश कुमार, सत्येंद्र यादव, गिरिजा शंकर यादव,माला देवी,डॉ के के मिश्र, गगन शाही, सुभाष यादव, विशाल कुमार, सुनील सिंह, हनुमान जायसवाल आदि मौजूद रहे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।