Jharkhand JMM Welcomes New Central Spokesperson Pankaj Mishra बरहेट में कल होगा पंकज मिश्रा का अभिनंदन समारोह, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsJharkhand JMM Welcomes New Central Spokesperson Pankaj Mishra

बरहेट में कल होगा पंकज मिश्रा का अभिनंदन समारोह

बरहेट में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें पंकज मिश्रा को केंद्रीय प्रवक्ता बनाया गया। उनके सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बर्नार्ड मरांडी ने की। शनिवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 5 June 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
बरहेट में कल होगा पंकज मिश्रा का अभिनंदन समारोह

बरहेट। झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी की प्रखंड समिति बरहेट की ओर से उनका भव्य अभिनंदन समारोह किया जाएगा। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी की अध्यक्षता हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बतया कि शनिवार की दोपहर तीन बजे झामुमो केंद्रीय सचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा का आगमन बरहेट में होना तय हुआ है। इसको लेकर प्रखंड समिति की ओर से उनका अभिनंदन सम्मान समारोह किया जाएगा। मौके पर छवि हेम्ब्रम, राजाराम मरांडी, उपप्रमुख रूपक साह, एजाज अंसारी,जिप सदस्य जेठा मुर्मू, लुखीराम हेम्ब्रम, गुंजन सिंघानिया,पूसा टुडू,जिसू मरांडी, पंसस रेजाउल रहमान, समदा सोरेन आदि मौजूद थे।

मो. कलीमुद्दीन बने नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पर्यवेक्षक साहिबगंज। आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले के तीनों नगर निकाय में पार्टी का पर्यवेक्षक मनोनीत किया है। साहिबगंज नगर परिषद में मो. कलीमुद्दीन, राजमहल नगर पंचायत में भावना गुप्ता और बरहरवा नगर पंचायत के लिये कमल आर्या का मनोनयन किया गया है। इसबीच जिलाध्यक्ष बरकत खान, जिला उपाध्यक्ष बासुकी नाथ यादव,युवा अध्यक्ष एखलाक नदीम,नगर अध्यक्ष सतीश पासवान,अजय यादव,यमुना दास,अनुप हर्षवाल,विनोद सिन्हा,अमित गुप्ता बॉबी,संतोष कुमार,आदित्य ओझा,अविनाश ओझा,उमेश मंडल,रिजवान अहमद,शशिधर यादव आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।