Peaceful Celebration of Eid al-Adha with Community Unity in Borio बोरियो ईदगाह में हुई सामुहिक नमाज, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsPeaceful Celebration of Eid al-Adha with Community Unity in Borio

बोरियो ईदगाह में हुई सामुहिक नमाज

बोरियो और आसपास के क्षेत्र में कुर्बानी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। ईदगाह मैदान में नमाज अदा की गई, जिसमें मौलाना हिफज्जुरहमान ने नेतृत्व किया। नमाज के बाद जानवरों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 7 June 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
बोरियो ईदगाह में हुई सामुहिक नमाज

बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड व आसपास के इलाके में त्याग एवं बलिदान का पर्व कुर्बानी उर्फ बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बोरियो ईदगाह मैदान में कुर्बानी को लेकर नमाज अदा की गयी। ईदगाह में मौलाना हिफज्जुरहमान ने नमाज अदा कराई। वहीं दनवार में मस्जिद में हाजी कुर्बान अली अंसारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी पेश की। मौलाना हिफ्फजुरहमान ने कहा कि कुर्बान इस्लाम का एक अहम फर्ज है। उन्होने अपील की कि कुर्बानी में सभी लोग प्रशासनिक नियमों का पालन करेंI इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।

दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती चौक-चौराहो, तीन मुहानी मोड़ एवं मस्जिदों में की गयी थी। थाना प्रभारी पंकज बर्मा, पुअनि डीएन सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।