सच्चाई, प्रेम और सेवा का जीवन जीने का कदम है दृढ़ीकरण संस्कार: बिशप
सिमडेगा के तुमडेगी पल्ली में दृढ़ीकरण संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 370 बच्चों ने संस्कार ग्रहण किया। धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया और बच्चों को...

सिमडेगा, प्रतिनिधि। तुमडेगी पल्ली में दृढ़ीकरण संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 370 बच्चों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया। मौके पर मुख्य अनुष्ठाता के रुप में उपस्थित सिमडेगा धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। सहायक अनुष्ठाता के रूप में डीन सह पल्ली पुरोहित फादर थॉमस सोरेंग एवं फादर पीटर मिंज उपस्थित थे। मौके पर धर्मगुरुओं एवं ख्रीस्तीय विश्वासियों ने एक साथ मिलकर प्रार्थना की और बच्चों के लिए आशीर्वाद मांगा। अपने संदेश में बिशप बरवा ने कहा कि अभिभावक और विश्वासी बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। उन्हें प्रार्थना, विश्वास और नैतिक मूल्यों में दृढ़ बनाएं।
उन्होंने कहा कि यह संस्कार केवल एक आध्यात्मिक समारोह के साथ सच्चाई, प्रेम और सेवा का जीवन जीने का पहला कदम है। बिशप ने कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जहां विश्वास, प्रेम और शांति का प्रकाश फैले।” उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बच्चों के जीवन में एक नया अध्याय है। दृढ़ीकरण संस्कार द्वारा बच्चों ने पवित्र आत्मा को प्राप्त किया है, जो अब उनके हृदय में वास करेगा। साथ ही सभी बच्चों को सच्चे ख्रीस्तीय जीवन की ओर अग्रसर करेगा। बिशप ने कहा कि आप सभी ख्रीस्त के गवाह बनें। उनके संदेश को अपने शब्दों और कर्मों से आगे बढ़ाएं। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।