होली का गाढ़ा रंग भी नाखूनों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, हाथ भी दिखेंगे सुंदर holi 2025 effective 5 tips to protect nails from holi colour stain, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीholi 2025 effective 5 tips to protect nails from holi colour stain

होली का गाढ़ा रंग भी नाखूनों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, हाथ भी दिखेंगे सुंदर

Holi 2025: होली के रंग हाथों की सुंदरता अक्सर बिगाड़ देते हैं। खासतौर पर नाखूनों पर चढ़ा रंग भद्दा दिखता है। इस समस्या से निपटने के लिए रंग खेलने से पहले और बाद में ये तरीके जरूर फॉलो कर लें। जिससे नेल्स गंदे दिखने की टेंशन खत्म हो जाए।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 March 2025 10:07 AM
share Share
Follow Us on

होली का त्योहार मौज-मस्ती का होता है। लेकिन रंगों के चक्कर में नाखूनों से लेकर स्किन और बालों की बैंड बज जाती है। अब त्योहार को एंज्वॉय करने के साथ ही अपनी ब्यूटी को बचा कर रखना है तो कुछ तैयारियां पहले से करना जरूरी है। ज्यादातर लोग रंग खेलने के पहले बालों और चेहरे को तो प्रोटेक्ट कर लेते हैं लेकिन नाखूनों को बचाना भूल जाते हैं। जबकि सबसे ज्यादा रंग नाखूनों पर ही लगता है। सबसे खास बात आप सूखे रंग से खेले या गीले, दोनों ही रंगों का धब्बा नेल्स पर दिखता है। जिसकी वजह से रंग खेलने के बाद ना केवल रंग के धब्बे नाखूनों पर बने रहते बल्कि कई बार तो ये काले होकर टूटने भी लगते हैं। अब रंगों के धब्बे से नाखून बचाने हैं तो इन प्री एंड पोस्ट होली केयर टिप्स को जरूर फॉलो कर लें।

होली का गाढ़ा रंग भी नाखूनों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, हाथ भी दिखेंगे सुंदर

नाखूनों को करें मॉइश्चराइज

हाथों के साथ ही नाखूनों को भी रंगों से बचाएं। नारियल का तेल पूरे हाथ में लगाने के साथ ही नाखूनों पर भी अप्लाई करें। खासतौर पर नाखूनों के किनारे जहां क्यूटिकल्स होते हैं वहां पर वैसलीन जैसी गाढ़ी चीज लगाएं। जिससे रंग आसानी से फिसल कर निकल जाए और जमने ना पाएं।

नाखूनों को ना करें ट्रिम

नाखूनों को होली खेलने के पहले ट्रिम करने की बजाय होली खेलने की बाद ट्रिम करें। जिससे जितना भी एक्सेस रंग हो वो नाखून के साथ बाहर निकल जाए और अंदर की स्किन पर लगा रंग भी साफ किया जा सके। नाखून ट्रिम हो जाने की वजह से उपरी पोर वाले हिस्से पर रंग ज्यादा जम जाता है। जिसे साफ करना भी मुश्किल लगता है।

जेंट्स लगाएं ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश

महिलाएं तो कलरफुल नेलपेंट लगाकर अपने नेल्स को बचा ले जाती हैं। लेकिन जेंट्स अक्सर भूल जाते हैं और रंग चढ़ने के बाद उनके नाखून सबसे ज्यादा खराब दिखते हैं। तो इस होली जेंट्स अपने नाखूनों पर जेल बेस्ड ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश जरूर लगाएं। जिसे होली खेलने के बाद नेलपॉलिश रिमूवर से साफ कर सके। ये रंगों को नाखूनों पर जमने से रोकने का असरदार तरीका है।

Loading Suggestions...

नींबू से करें साफ

अगर नाखूनों के किनारों पर होली का रंग जम गया है तो साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करें। नींबू को आधा काटकर उस पर चीनी डालें और नाखूनों के किनारों और नाखूनों पर रगड़ें। इससे सारा रंग निकल जाएगा।

ऑर्टीफिशियल नेल्स आएंगे काम

लड़कियां हाथों की सुंदरता को बरकरार रखना चाहती हैं तो आजकल मार्केट में आर्टीफिशियल नेल्स खूब मिलते हैं। इन्हें आसानी से चिपकाकर सुंदरता को बढ़ा लेंगी और अपने रंग लगे नाखूनों को भी छिपा सकेंगी।

Loading Suggestions...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।