बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये 5 हेल्दी चीजें, सेहत हो जाएगी खराब list of 5 healthy foods you must avoid eating during monsoon season foods to avoid eating in rainy season, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थlist of 5 healthy foods you must avoid eating during monsoon season foods to avoid eating in rainy season

बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये 5 हेल्दी चीजें, सेहत हो जाएगी खराब

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में अकसर लोगों को चटपटा खाने के क्रेविंग तेज हो जाती है। लेकिन अगर इस मौसम में खानपान से जुड़ी आदतों का ध्यान ना रखा जाए तो सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं बरसात के मौसम में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 01:56 PM
share Share
Follow Us on
बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये 5 हेल्दी चीजें, सेहत हो जाएगी खराब

Foods to Avoid in Monsoon: धूप और गर्मी से तन-मन को राहत पहुंचाने वाला बरसात का मौसम, हर किसी को बेहद पसंद होता है। बावजूद इसके इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बारिश का मौसम अपने साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। लोग इस मौसम में सर्दी,जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं का शिकार जल्दी हो जाते हैं। जिसके पीछे वजह खानपान से जुड़ी गड़बड़ी होती है। ऐसे में सेहतमंद बने रहने के लिए आइए जानते हैं बारिश के मौसम में वो कौन सी हेल्दी लगने वाली चीजें हैं, जिन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।

बरसात में इन 5 चीजों को खाने से करें परहेज

स्पाइसी फ्राइड फूड

मानसून के दौरान व्यक्ति का पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। ऐसे में ज्यादा स्पाइसी और फ्राइड फूड पचाना मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में जरूरत से ज्यादा पकौड़े, समोसे, चिप्स और अन्य तले हुए स्नैक्स खाने से परहेज करें। ये सभी चीजें गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या पैदा कर सकती हैं।

मशरूम

आहार विशेषज्ञ के अनुसार बरसात के मौसम में मशरूम का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में मशरूम बहुत आसानी से संक्रमित हो जाती है। इसमें बैक्टीरिया और फंगस लग जाते हैं। संक्रमित मशरूम खाने से इंफेक्शन समेत कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सलाह अकसर दी जाती है। लेकिन बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियों का सेवन आपको बीमार कर सकता है। मानसून के दौरान इन सब्जियों में लगे कीड़े सब्जी को दूषित कर देते हैं। जिसके सेवन से कई तरह की बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है।

स्ट्रीट फूड्स

मानसून के दौरान चटपटा खाने की क्रेविंग तेज हो जाती है। लोग स्ट्रीट फूड जैसे गोलगप्पे, चाट, भेलपूरी आदि खाने के लिए घर से बाहर निकल पड़ते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने से बचें। बारिश के मौसम में खुले में बिकने वाली चीजों को खाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही गोलगप्पे जैसी चीजों में इस्तेमाल होने वाला पानी भी दूषित हो सकता है, जिससे पेट खराब हो सकता है।

सी फूड्स का सेवन

मॉनसून में सी फूड्स का सेवन सेहत बिगाड़ सकता है। दरअसल बारिश का मौसम मछलियों और अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है। इस समय इन्हें खाने से कई तरह के संक्रमण और फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।