raja raghuvanshi hang a potali in his house main gate after sonam request सोनम के कहने पर राजा ने घर के मेन गेट पर टांग दी थी पोटली, क्या था माजरा; पिता अशोक रघुवंशी ने बताया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़raja raghuvanshi hang a potali in his house main gate after sonam request

सोनम के कहने पर राजा ने घर के मेन गेट पर टांग दी थी पोटली, क्या था माजरा; पिता अशोक रघुवंशी ने बताया

मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के पिता ने सोमवार को एक और खुलासा किया। साथ ही उन्होंने मांग की कि उनके बेटे की हत्या में दोषी पाए जाने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

Subodh Kumar Mishra भाषा, इंदौरMon, 16 June 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
सोनम के कहने पर राजा ने घर के मेन गेट पर टांग दी थी पोटली, क्या था माजरा; पिता अशोक रघुवंशी ने बताया

मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के पिता ने सोमवार को एक और खुलासा किया। साथ ही उन्होंने मांग की कि उनके बेटे की हत्या में दोषी पाए जाने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। राजा रघुवंशी के पिता ने संदेह जताया है उनके बेटे की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सोनम तंत्र-मंत्र पर विश्वास करती है। उसने उनके बेटे पर इसका इस्तेमाल किया था।

29 साल के राजा रघुवंशी की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25), उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) और राज के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे। उनका शव पूर्वोत्तर के इस राज्य में दो जून को मिला था।

इंदौर में राजा रघुवंशी के घर उनकी तेरहवीं की रस्म के बाद उनके पिता अशोक रघुवंशी ने पत्रकारों से कहा कि सोनम के कहने पर राजा ने एक पोटलीनुमा चीज हमारे घर के मुख्य द्वार पर टांग दी थी। सोनम ने राजा से कहा था कि इसे टांगने से घर में रहने वाले लोगों को बुरी नजर नहीं लगेगी।

उन्होंने कहा कि राजा की हत्या के बाद उन्हें लगता है कि सोनम तंत्र-मंत्र पर विश्वास करती है और उसने उनके बेटे पर इसका इस्तेमाल किया था। अशोक रघुवंशी ने बताया कि राजा की हत्या के बाद उनके घर से यह पोटलीनुमा चीज हटा दी गई। उन्होंने मांग की कि उनके बेटे की हत्या में दोषी पाए जाने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

राजा रघुवंशी की मां उमा ने कहा कि उनका बेटा और सोनम, दोनों जन्म कुंडली के लिहाज से मांगलिक थे। पारंपरिक तरीके से दोनों की शादी (अरेंज्ड मैरिज) सोनम के परिवार के ज्योतिषी के निकाले गए मुहूर्त के मुताबिक हुई थी। उन्होंने कहा कि सोनम शादी के बाद केवल चार दिन ससुराल रही थी और रस्म के मुताबिक मायके चली गई थी। हमने उसे हंसी-खुशी के साथ मायके के लिए विदा किया था। अगर वह मुझे कभी मिलेगी तो मैं उससे एक ही बात पूछूंगी कि उसने मेरे बेटे की हत्या क्यों कराई?

राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय के लिए रवाना हुए थे। मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की जांच कर रहा है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|