sasur ne vidhwa bahu ko mar di goli kyonki wah shadi nahi karna chahti thi ससुर की नीयत थी गंदी, भतीजे से कराना चाहता था विधवा बहू की शादी; नहीं मानी तो मार दी गोली, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़sasur ne vidhwa bahu ko mar di goli kyonki wah shadi nahi karna chahti thi

ससुर की नीयत थी गंदी, भतीजे से कराना चाहता था विधवा बहू की शादी; नहीं मानी तो मार दी गोली

मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विधवा बहू पर गंदी नजर रखने वाला ससुर उसकी शादी अपने भतीजे से कराना चाहता था। बहू इसके लिए तैयार नहीं थी। जब उसने शादी करने से इनकार कर दिया तो सुसर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुरैनाThu, 12 June 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
ससुर की नीयत थी गंदी, भतीजे से कराना चाहता था विधवा बहू की शादी; नहीं मानी तो मार दी गोली

मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विधवा बहू पर गंदी नजर रखने वाला ससुर उसकी शादी अपने भतीजे से कराना चाहता था। बहू इसके लिए तैयार नहीं थी। जब उसने शादी करने से इनकार कर दिया तो सुसर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना इलाके में ससुर ज्ञान सिंह ने अपनी विधवा बहू की गोली मार कर हत्या कर दी। सिकरौदा नहर के पास रहने वाली प्रियंका की हत्या करने के बाद उसका ससुर मौके से फरार हो गया। आरोपी ससुर बहू की जबरदस्ती दूसरी जगह शादी करना चाहता था। प्रियंका के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। बहू को लेकर ससुर की नियत खराब होने लगी थी। वह आए दिन बहु को प्रताड़ित कर रहा था।

मृतक महिला के भाई ने बताया कि दो बार गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में ससुर ज्ञान सिंह को समझाया गया। प्रियंका के दो बेटे और एक बेटी है। वह दूसरी जगह शादी नहीं करना चाह रही थी। वह अपने बच्चों के साथ विधवा जीवन जीने के लिए तैयार थी। लेकिन ससुर जबरदस्ती अपने भाई के लड़के के साथ उसकी शादी कराना चाह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर ससुर ज्ञान सिंह सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया है कि सभी 6 आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने चंबल इलाके के कई ठिकानों पर दविश दी है, लेकिन आरोपी राजस्थान की तरफ फरार हो गए हैं। विधवा महिला प्रियंका के परिजनों ने कई और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ससुर उसे गलत नीयत से लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। इसका भी प्रियंका लगातार विरोध कर रही थी।

रिपोर्टः अमित कुमार

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|