राज ठाकरे ने गंगा के पानी पर क्या कह दिया, महिलाओं को 1 हत्या करने की छूट किसने मांगी; टॉप-5
- राज ठाकरे ने कहा, ‘मैंने गंगा नदी की स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखे हैं। मैंने कुछ लोगों को नदी में अपना शरीर खुजलाते और स्नान करते भी देखा।’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)-शरदचंद्र पवार की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। इसमें महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या करने पर सजा में छूट देने की मांग रखी गई है। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को यह चिट्ठी लिखी। वहीं, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नई टेंशन खड़ी कर दी है। नॉर्थ कोरिया ने एक खतरनाक पनडुब्बी बनाई है, जोकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के लिए खतरा मानी जा रही। इससे अब ट्रंप के अगले कदम या फिर प्रतिक्रिया का इंतजार होने लगा है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज...
मुंबई में बड़ा हादसा, पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत
मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से चार सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना आज दोपहर डेढ़ बजे हुई। पांचों कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया। एक कर्मचारी का इलाज चल रहा है। पहले अधिकारियों ने मृतकों की संख्या पांच बताई थी। पढ़ें पूरी खबर...
'गंगा के गंदे पानी को नहीं छू सकता, गंगाजल कौन पीएगा'; कुंभ स्नान पर राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गंगा नदी की स्वच्छता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की कोई भी नदी साफ नहीं है। ठाकरे ने मनसे की स्थापना के 19 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। मनसे प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता बाला नंदगांवकर महाकुंभ से पवित्र जल लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने इसे पीने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
'महिलाओं को एक हत्या करने की मिले छूट', शरद पवार गुट की नेता ने रखी मांग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)-शरदचंद्र पवार की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। इसमें महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या करने पर सजा में छूट देने की मांग रखी गई है। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को यह चिट्ठी लिखी। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय स्पिनर्स के सामने नहीं चला कीवी बल्लेबाज का हथियार, कैसे लैथम हुए फ्लॉप
भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप शॉट एक अहम हथियार माना जाता है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का यह दांव उलटा पड़ गया। न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले जा रहे फाइनल में कीवी बल्लेबाज इस शॉट से बचते नजर आए। आलम यह रहा कि टॉम लैथम ने जैसे ही स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की वह रविंद्र जडेजा का शिकार बन गए। इससे पहले टॉम लैथम भारतीय टीम के खिलाफ स्वीप शॉट का इस्तेमाल बखूबी करते आ रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
US की खैर नहीं! किम जोंग उन के देश ने बनाई खतरनाक पनडुब्बी, क्या करेंगे ट्रंप?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नई टेंशन खड़ी कर दी है। नॉर्थ कोरिया ने एक खतरनाक पनडुब्बी बनाई है, जोकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के लिए खतरा मानी जा रही। इससे अब ट्रंप के अगले कदम या फिर प्रतिक्रिया का इंतजार होने लगा है। हाल ही में उत्तर कोरिया ने पहली बार न्यूक्लियर पावर से चलने वाली पनडुब्बी का अनावरण किया। पढ़ें पूरी खबर…