राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर नए खुलासे, मां ने सोनम के बारे में क्या बताया; टॉप-5 न्यूज
महाराष्ट्र के मुंबई और उसके आसपास के जिलों में 12 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इस वर्ष मॉनसून का निर्धारित सामान्य से पहले आ गया है। इस सप्ताह मुंबई का तापमान 33 डिग्री पहुंच जाएगा।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। एक चलती लोकल ट्रेन से गिरने के कारण राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के कांस्टेबल सहित 4 यात्रियों की मौत हो गई। 6 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड के जवानों की असाधारण तैनाती की गई है। इसके बावजूद, तनाव और बढ़ता ही जा रहा है। हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने एक प्रमुख राजमार्ग पर जाम लगा दिया और कई गाड़ियों में आगजनी की। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें जलती हुई कारों को देखा जा सकता है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए सोमवार की टॉप-5 न्यूज...
मेघालय जाना ही नहीं चाहता था राजा, फिर कैसे बना प्लान; मां ने बताया
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में हो रहे खुलासे लोगों को हैरान कर रहे हैं। उसकी हत्या खुद ही उसी की पत्नी सोनम ने करवाई थी। वह शादी में महज 10 दिन बाद उसे हनीमून के बहाने से मेघालय ले गई और वहां किराए के गुंडों से उसकी हत्या करवा दी। इसमें उसकी मदद उससे पांच साल छोटे उसके लवर राज कुशवाहा ने की थी। राजा की हत्या करने के लिए तीन लड़कों को सुपारी दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
आगे वाले डिब्बे से कोई गिरा या कुछ डिब्बे से टकराया; ठाणे में कैसे हुआ रेल हादसा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। एक चलती लोकल ट्रेन से गिरने के कारण राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के कांस्टेबल सहित 4 यात्रियों की मौत हो गई। 6 लोग घायल भी हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह सिलसिला उस वक्त शुरू हुआ, जब उसके आगे वाले डिब्बे से कोई व्यक्ति या तो दीवार से टकराकर गिर गया या कोई चीज हमारे डिब्बे से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-NCR में बरस रही आग, 44 डिग्री पहुंचा पारा, IMD ने बताया- कब होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली का तापमान जून में अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अभी और बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
25 साल के प्रेमी ने की 33 वर्षीय प्रेमिका की हत्या; 17 बार चाकू से गोदा
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 33 वर्षीय हरिनी नाम की महिला की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी। 25 साल का आरोपी यशस टेक प्रोफेशनल है, जिसने अपनी प्रेमिका को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शुक्रवार देर रात ओयो होटल के कमरे में पूर्णा प्रज्ञा लेआउट में हुई, मगर इसका खुलासा 2 दिन बाद हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
US के लॉस एंजिल्स में बिगड़े हालात; कई गाड़ियों में आगजनी, नेशनल गार्ड्स तैनात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड के जवानों की असाधारण तैनाती की गई है। इसके बावजूद, तनाव और बढ़ता ही जा रहा है। हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने एक प्रमुख राजमार्ग पर जाम लगा दिया और कई गाड़ियों में आगजनी की। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें जलती हुई कारों को देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...