700 workers of gurugram municipal corporation will get job security certificate, job will be safe till retirement गुरुग्राम नगर निगम के इन 700 कर्मियों को मिलेंगे जॉब सुरक्षा प्रमाणपत्र, रिटायरमेंट तक सेफ रहेगी नौकरी, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़700 workers of gurugram municipal corporation will get job security certificate, job will be safe till retirement

गुरुग्राम नगर निगम के इन 700 कर्मियों को मिलेंगे जॉब सुरक्षा प्रमाणपत्र, रिटायरमेंट तक सेफ रहेगी नौकरी

गुरुग्राम नगर निगम में पांच साल से ज्यादा समय से लगे 700 से अधिक कच्चे कर्मचारियों की नौकरी को उनकी रिटायरमेंट तक सुरक्षित किया जाएगा। निगमायुक्त की तरफ से उन्हें अब जॉब सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम। हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 10:58 AM
share Share
Follow Us on
गुरुग्राम नगर निगम के इन 700 कर्मियों को मिलेंगे जॉब सुरक्षा प्रमाणपत्र, रिटायरमेंट तक सेफ रहेगी नौकरी

गुरुग्राम नगर निगम में पांच साल से ज्यादा समय से लगे 700 से अधिक कच्चे कर्मचारियों की नौकरी को उनकी रिटायरमेंट तक सुरक्षित किया जाएगा। निगमायुक्त की तरफ से उन्हें अब जॉब सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इसको लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निगमायुक्त को जिम्मेदारी सौंप दी है।

कच्चे कर्मचारियों को निगमायुक्त द्वारा ही नौकरी सुरक्षित करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसमें निगम के कम्प्यूटर कर्ल्क, सुपरवाइजर, पंप ऑपरेटर, जेई, ड्राफ्टसमेन, चपरासी आदि को स्थायी करने का काम किया जाएगा। अभी तक निगम की तरफ से इन कर्मचारियों की सूची तैयार करके मुख्यालय को भेजी गई थी, लेकिन अब मुख्यालय की ओर से निगमायुक्त को ही यह काम सौंप दिया है। ऐसे में अब इन कच्चे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।

बता दें कि, हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) में पोर्ट नहीं होने वाले पांच साल पुराने अस्थायी यानी कच्चे कर्मचारियों की नौकरी भी प्रदेश सरकार रिटायरमेंट आयु तक सुरक्षित करेगी। सरकारी विभागों और बोर्ड-निगमों में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के तहत पांच साल से सेवारत सभी अनुबंधित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार पांच साल पुराने एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी से नहीं निकालने के लिए विधानसभा में कानून पारित कर चुकी है।

सर्विस ब्रेक होने के बावजूद मिलेगा लाभ

सर्विस ब्रेक होने के बावजूद कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी ने किसी विभाग में लगातार तीन साल काम कर प्रत्येक वर्ष 240 दिन का वेतन लिया और चौथे साल में ब्रेक हो गया और फिर पांचवें और छठे साल में 240 दिन काम किया तो उसकी पांच साल की सर्विस गिनी जाएगी। इसी तरह अगर एक कर्मचारी ने किसी विभाग में तीन साल नौकरी करते हुए प्रत्येक वर्ष 240 दिन का वेतन प्राप्त किया और बाद में हट गया तो उसके तीन साल पूरे माने जाएंगे। इसके बाद फिर से छठे और सातवें वर्ष में 240 दिन काम करने पर उसके पांच साल पूरे माने जाएंगे।

अशोक कुमार गर्ग, निगमायुक्त, गुरुग्राम नगर निगम ने कहा, ''नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसको लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग से आदेश आ गए हैं।''