Delhi MCD ward committee election voting today for 12 zones and 2 vacant posts bjp aap ivp MCD वार्ड कमेटी चुनाव : 12 जोन के लिए आज होगी वोटिंग, 3 जगह BJP-AAP ने नहीं उतारे उम्मीदवार, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi MCD ward committee election voting today for 12 zones and 2 vacant posts bjp aap ivp

MCD वार्ड कमेटी चुनाव : 12 जोन के लिए आज होगी वोटिंग, 3 जगह BJP-AAP ने नहीं उतारे उम्मीदवार

दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोन में वार्ड समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के साथ स्थायी समिति के दो रिक्त पदों के चुनाव आज सोमवार को होंगे। निगम मुख्यालय में स्थित ए ब्लॉक में सुबह 10 से शाम 4 बजे के दौरान चुनाव होंगे।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 06:45 AM
share Share
Follow Us on
MCD वार्ड कमेटी चुनाव : 12 जोन के लिए आज होगी वोटिंग, 3 जगह BJP-AAP ने नहीं उतारे उम्मीदवार

दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोन में वार्ड समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के साथ स्थायी समिति के दो रिक्त पदों के चुनाव आज सोमवार को होंगे। निगम मुख्यालय में स्थित ए ब्लॉक में सुबह 10 से शाम 4 बजे के दौरान चुनाव होंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवारों ने 27 मई को निगम सचिव कार्यालय में जाकर नामांकन दाकिल किया था। तीन जोन की वार्ड समिति में उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय है। इसमें सिटी सदर पहाड़गंज जोन, करोल बाग जोन और केशवपुरम जोन शामिल हैं।

सिटी सदर पहाड़गंज जोन और करोल बाग जोन की वार्ड समिति में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की और केशवपुरम जोन की वार्ड समिति में भाजपा के उम्मीदवारों निर्विरोध जीत तय है। इसका कारण है कि इन तीनों जोन में भाजपा और ‘आप’ ने अपने उम्मीदवारों को नहीं उतारा है।

भाजपा और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में गठबंधन : साथ ही, रोहिणी और पश्चिम जोन में भाजपा और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) का गठबंधन हुआ है। रोहिणी और पश्चिमी जोन की वार्ड समिति में आईवीपी ने अध्यक्ष पद पर और भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दोनों ही दलों का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों से होगा। इसके अलावा सिटी सदर पहाड़गंज जोन और दक्षिण जोन की वार्ड समिति से स्थायी समिति के दो सदस्य पद खाली हो गए थे। इन दोनों वार्ड समिति से स्थायी समिति के दो रिक्त सदस्यों पदों पर भी आज चुनाव होंगे।

आप नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

वार्ड समिति के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया देते हुए राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सोमवार को एमसीडी रोहिणी जोन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हैं। एक तरफ भाजपा समर्थित आईवीपी का पैनल है और दूसरा पैनल आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा कि कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बता दें कि कांग्रेस के दो पार्षद कल किसको वोट देंगे। सोमवार को कांग्रेस और भाजपा का रिश्ता सामने आ जाएगा।