रेहड़ी हटाने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों से भिड़े
बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे पर सरकारी अस्पताल के बाहर अवैध बिरयानी की रेहड़ियों को हटाने पहुंचे निगम कर्मियों और विक्रेताओं के बीच नोंकझोंक हुई। निगम ने पुलिस को बुलाया और सभी आठ रेहड़ियों को कार्यालय...

बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे पर सरकारी अस्पताल के बाहर अवैध रूप से खड़ी होने वाली बिरयानी की रेहड़ी वालों को हटाने पहुंचे निगम कर्मियों और रेहड़ी वालों के बीच नोंकझोंक हो गई। इस दौरान निगम कर्मियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और सभी आठ रेहड़ियों को निगम कार्यालय में जमा करा दिया। फरीदाबाद नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता सोमवार को संयुक्त आयुक्त करण सिंह के आदेशानुसार नेशनल हाईवे पर अस्पताल के गेट के आसपास लगने वाली बिरयानी की रेहड़ी वालों को हटाने पहुंचे। रेहड़ी वालों पर आरोप है उनके कारण नेशनल हाईवे पर जाम रहता है। उनकी रेहड़ी पर आने वाले ग्राहक रोड पर वाहन खड़े करते है।
इसके अलावा उनके द्वारा फैंके जाने वाले गंदगी से बेसहारा पशु भी आसपास मड़राते है।इस कारण हाईवे पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। निगम के कर्मचारी जब रेहड़ी को मौके से हटाने लगे तभी रेहड़ी वालों ने उनसे कहासुनी हुई। निगम कर्मचारी ने पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद बिरयानी की 8 रेहड़ियों को निगम कार्यालय ले जाया गया। संयुक्त आयुक्त करर्ण सिंह ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा निगम प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।