Government Launches Water Conservation Campaign in Palwal पलवल में शुरू हुआ जल संचय जन भागीदारी अभियान, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsGovernment Launches Water Conservation Campaign in Palwal

पलवल में शुरू हुआ जल संचय जन भागीदारी अभियान

पलवल में केंद्र सरकार के 'जल संचय जन भागीदारी अभियान' की शुरुआत हुई। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जल की बचत की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की। यह अभियान वर्षा जल...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादTue, 17 June 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
पलवल में शुरू हुआ जल संचय जन भागीदारी अभियान

पलवल। जिले में केंद्र सरकार के ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान की शुरुवात हुई है। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की एक-एक बूंद बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों से केंद्र सरकार के ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। यह अभियान वर्षा जल संचयन, भू-जल स्तर सुधार और जल स्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत जियो टैगिंग, जल निकायों की सूची, वैज्ञानिक योजना, वनरोपण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को अभियान की सघन निगरानी के निर्देश भी दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।