बीके के कर्मचारियों का पहचानपत्र बनेगा
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र बनवाने का निर्णय लिया गया है। पहचान पत्र के बिना कर्मचारियों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ....

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में चिकित्सक एवं कर्मचारी अब बिना पहचान पत्र के नहीं दिखाई देंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों एवं चिकित्सकों को पहचान पत्र बनवाने का फैसला किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पास पहचान पत्र नहीं होने से उन्हें पहचानना मुश्किल होता है। बीके अस्पताल के काम करने वाले सुरक्षाकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों की कोई वर्दी निर्धारित नहीं है। इसके चलते उन्हें आबादी की बीच पहचानना मुश्किल होता है। इसके अलावा चिकित्सक भी अप्रेन पर नेम प्लेट नहीं लगाते हैं। इन दोनों के लिए पहचान पत्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए कोटेशन मांगे गए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के दस्तावेज जमा कराए जा रहे है। वह मिलते ही आई कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि इस योजना के तहत सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को विभागवार पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।