Ghaziabad cleaners failed 311 app system marked fake attendance while sitting in house घर बैठे लगाते थे फर्जी हाजिरी,गाजियाबाद में सफाईकर्मियों ने ऐप सिस्टम ही फेल कर डाला, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsGhaziabad cleaners failed 311 app system marked fake attendance while sitting in house

घर बैठे लगाते थे फर्जी हाजिरी,गाजियाबाद में सफाईकर्मियों ने ऐप सिस्टम ही फेल कर डाला

शहरी क्षेत्र में लगभग पांच हजार सफाई कर्मचारी हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कर्मचारियों के लिए गाजियाबाद 311 ऐप तैयार कराया है। इस ऐप पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी भी लग रही है।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, गाजियाबादWed, 4 June 2025 06:36 AM
share Share
Follow Us on
घर बैठे लगाते थे फर्जी हाजिरी,गाजियाबाद में सफाईकर्मियों ने ऐप सिस्टम ही फेल कर डाला

नगर निगम के लगभग 250 सफाई कर्मचारियों ने गाजियाबाद 311 ऐप सिस्टम को ही फेल कर डाला। वह घर बैठे ऐप पर फर्जी तरीके से हाजिरी लगा रहे थे। दरअसल, घर से अपना वीडियो बनाकर सफाई नायक को भेजकर ऐप पर उपस्थित लगवा रहे थे। नगर आयुक्त ने फर्जी हाजिरी लगाने का खुद भंडाफोड़ किया। सभी का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

शहरी क्षेत्र में लगभग पांच हजार सफाई कर्मचारी हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कर्मचारियों के लिए गाजियाबाद 311 ऐप तैयार कराया है। इस ऐप पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी भी लग रही है। प्रत्येक सफाई कर्मचारी को कार्य स्थल पर जाकर सफाई नायक के मोबाइल में ऐप के सामने तीन बार आंखों को झपकाना होता है। इसके बाद ही हाजिरी लगती है।

ऐप पर 2200 सफाई कर्मचारी हाजिरी लगा रहे थे। इस पर नगर आयुक्त ने हाजिरी लगाने वालों की निगरानी के निर्देश दिए। इसके बाद 3800 सफाई कर्मचारियों की ऐप पर हाजिरी लगनी लगी। मंगलवार को नगर आयुक्त को कुछ सफाई कर्मचारियों की हाजिरी पर संदेह हुआ। उन्होंने कंट्रोल रूप में फोन पर हाजिरी लगाने वाले सफाई कर्मचारियों की जानकारी मांगी। जांच में पता चला कि करीब 250 सफाई कर्मचारियों ने घर बैठे आंखों के झपकने वाले वीडियो बनाए और इसे अपने सफाई नायक को भेज दिया। सफाई नायक वीडियो को ऐप के सामने कर हाजिरी लगवा रहे थे।