भारत अब आत्मनिर्भर देश बन चुका है: अतुल गर्ग
गाजियाबाद में सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र सरकार...

गाजियाबाद। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि 11 वर्षों में सेवा को संकल्प, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर भारत को विश्व में शक्ति के रूप में स्थापित किया है। भारत अब आत्मनिर्भर बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करती हुई एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। प्रदर्शनी का उदघाटन सांसद अतुल गर्ग एवं महापौर सुनीता दयाल ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह प्रदर्शनी मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यकाल की विकास यात्रा को दर्शाने का एक प्रयास है।
इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जन धन, पीएम आवास योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत जैसे कार्यक्रमों की प्रगति और उनके प्रभाव प्रस्तुत किया गया। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए सेना के शौर्य, पराक्रम और भारत के नेतृत्व की निर्णायक भूमिका को भी प्रमुखता दी गई। यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए साहसिक और प्रभावशाली निर्णयों का प्रतीक बताया गया। उन्होंने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर बन चुका है। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। प्रदर्शनी के दौरान एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, सुशील गौतम, रनीता सिंह, गौरव चोपड़ा, विनोद कसाना, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।