भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
गाजियाबाद में भारतीय खाद्य निगम के सदस्य राहुल गोयल ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया। इस भंडारे में हजारों लोगों ने भाग लिया, जिसमें...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 20 May 2025 05:10 PM

गाजियाबाद। भारतीय खाद्य निगम में सदस्य राहुल गोयल ने मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया। पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने भंडारे का शुभारंभ किया और लोगों को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारीग, भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ समेत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल, दूधेश्वरनाथ मंदिर के मठाधीश महंत नारायण गिरी, ट्रैफिक कमिश्नर और समाज कल्याण अधिकारी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।