Mass Wedding Event for 21 Underprivileged Girls by Cow Service National Bread Bank on February 2 रामलीला मैदान में दो फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsMass Wedding Event for 21 Underprivileged Girls by Cow Service National Bread Bank on February 2

रामलीला मैदान में दो फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा

गाजियाबाद के संजय नगर स्थित रामलीला मैदान में 2 फरवरी को गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 27 Jan 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
रामलीला मैदान में दो फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा

गाजियाबाद। संजय नगर स्थित रामलीला मैदान में दो फरवरी को गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराने के साथ घरेलू उपयोग के आवश्यक सामान भी दिए जाएंगे। यह उक्त जानकारी सोमवार को पत्रकार वार्ता कर दी गई। संजय नगर के रामलीला मैदान में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि दो फरवरी को बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा।जिसमें संस्था द्वारा 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।इसके अलावा संस्था द्वारा इन कन्याओं को उनके दैनिक घरेलू उपयोग के लिए सभी आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि विवाह बाद उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। संस्था इससे पहले भी दो बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। अध्यक्ष ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम से पहले 29 जनवरी को दोपहर एक बजे से संजय नगर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।जो रामलीला मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल पर समाप्त होगी।वही 30 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक गौ कथा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ समाजसेवी संजीव चौधरी, प्रेमचंद गुप्ता, स्थानीय पार्षद पप्पू नागर, अमित गुप्ता, सुनील शर्मा, प्रभात शर्मा, मंजू भारद्वाज समेत संस्था के अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।