चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
अंकुर विहार थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पप्पू ने चोरी की बाइक की जानकारी दी, जो उसने जिंदल रोड से चुराई थी। वह बाइक को दिल्ली के कबाड़ी बाजार में बेचता था।...

लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। अंकुर विहार पुलिस सभापुर अंडर पास के वाहन की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर आ रहे युवक को चेकिंग के लिए रोका गया। जांच में बाइक के चोरी के होने का पता चला। बाइक चोरी की रिपोर्ट अंकुर विहार थाने में दर्ज है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू निवासी चमन विहार अंकुर विहार थाना बताया। उसने बताया कि वह रेकी करने के बाद दो पहिया वाहन चुराकर दिल्ली के कबाडी बाजार में बेच देता है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि चोर ने बाइक को जिंदल रोड से कुछ दिन पहले चुराना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में वाहन चोरी व एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।