Ajit Doval s Russia Visit Cancelled Due to Seasonal Flu ब्यूरो:: एनएसए डोवाल की रूस यात्रा टली, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAjit Doval s Russia Visit Cancelled Due to Seasonal Flu

ब्यूरो:: एनएसए डोवाल की रूस यात्रा टली

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल का रूस दौरा मौसम संबंधी फ्लू के कारण टल गया है। वे 27-29 मई को मॉस्को में सुरक्षा मामलों की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने वाले थे। यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
ब्यूरो:: एनएसए डोवाल की रूस यात्रा टली

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल का रूस दौरा टल गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 27-29 मई को मॉस्को में आयोजित होने वाली सुरक्षा मामलों की उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों की 13वीं अंत बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले थे। सूत्रों के अनुसार मौसमी फ्लू संक्रमण के चलते उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। हालांकि यह कहा गया है कि रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढाने के लिए जल्द ही बातचीत करने को उत्सुक हैं। दरअसल, आपरेशन सिंदूर के बाद हो रही इस यात्रा को कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

इसमें पाकिस्तान समेत दुनिया भर के देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और समकक्ष अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इसलिए भारत के समक्ष पाक के आतंकवाद को उजागर करने का एक अच्छा मौका था। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि डोवाल रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की जल्द आपूर्ति के लिए भी बात करेंगे। अभी रुस से इस सिस्टम की दो यूनिटें मिलनी बाकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।