Congress Questions India s Ceasefire with Pakistan Amid US Involvement भारत-पाक के बीच ट्रंप ठेकेदार कैसे बने : कांग्रेस, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Questions India s Ceasefire with Pakistan Amid US Involvement

भारत-पाक के बीच ट्रंप ठेकेदार कैसे बने : कांग्रेस

- गहलोत बोले-नैतिक अधिकार और साहस खो चुकी है मोदी सरकार - संघर्ष विराम के फैसले सिर्फ

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 May 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
भारत-पाक के बीच ट्रंप ठेकेदार कैसे बने : कांग्रेस

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने भारत पाकिस्तान के बीच अचानक हुए संघर्ष विराम पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सरकार को घेरते हुए पूछा है कि भारत और पाकिस्तान के मसले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ठेकेदार कैसे बन गए। आरोप लगाया कि सरकार अपना नैतिक अधिकार और साहस खो चुकी है। प्रधानमंत्री को इस मामले पर सफाई देनी चाहिए। पार्टी ने दावा किया कि अमेरिका का हमेशा दबाव रहा है, लेकिन पूर्व की सरकार दबाव में नहीं आई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में जनता को निराश किया है।

उन्होंने अपने संबोधन में संघर्ष विराम को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी। गहलोत ने पूछा कि जब भारतीय सेना आतंकवाद पर सख्ती से प्रहार कर रही थी तो अचानक अमेरिका के दबाव में संघर्ष विराम का निर्णय क्यों लिया गया। गहलोत ने कहा, देश को यह जानने का पूरा अधिकार है कि क्या मोदी सरकार किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव में यह निर्णय ले रही है। उन्होंने सवाल किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत और पाक के बीच मध्यस्थता करने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने कहा, कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। ऐसे में तीसरे देश द्वारा दोनों देशों के बीच पंचायत करना भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाता है। अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र को संबोधित करने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप का बयान आ चुका था। इसलिए प्रधानमंत्री को इसका जिक्र कर जनता को भरोसे में लेना चाहिए था। सरकार के भारत पाकिस्तान के डीजीएमओ के फोन पर बातचीत के बाद संघर्ष विराम का फैसला करने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इतने बड़े फैसले एक कॉल पर नहीं होते हैं। सरकार को सच्चाई बतानी चाहिए। भाजपा की तिरंगा यात्रा के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि अमेरिका की पंचायत में सैन्य अभियान रुका है, उसको लेकर जनता में भारी नाराजगी है। इससे घबराकर भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। गहलोत ने दावा किया कि जनता हकीकत समझ चुकी है। प्रधानमंत्री का आदमपुर वायुसेना केंद्र का दौरा संदेश देने की कवायद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।