केंद्र के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी लगी
नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।...

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें दिल्ली सरकार के 100 दिन के कार्य की भी झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में एक उद्देश्य और सेवा करने वाली सरकार बनी है। आने वाले समय के लिए जो माइलस्टोन दिल्ली सरकार ने रखे हैं वह दिल्लीवालों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने कूड़े के पहाड़ के अलावा यमुना की सफाई को तवज्जो दी है।
इससे प्रदूषण को कम करने के लिए अच्छा काम हो रहा है और आने वाले समय में इसका परिणाम दिखेगा। वहीं, रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र के 11 साल और दिल्ली के 100 दिन पूरे हुए हैं। इसमें जिस प्रकार से दिल्ली में लगातार डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, वह सबको दिखाई दे रहा है। दिल्ली में डबल गति के साथ विकास होने जा रहा है। सचदेवा ने कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए केंद्र सरकार के 11 वर्ष सही मायनों में युग परिवर्तन है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।