इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच शुरू
दिल्ली नगर निगम ने आग की घटनाओं को रोकने के लिए इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच शुरू की है। इसमें अग्निशामक यंत्र, पंप और अलार्म की स्थिति की समीक्षा की गई। कई इमारतों में सुरक्षा उपकरणों की...

नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली में आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। इसे लेकर निगम ने कई व्यावसायिक इमारतों, प्रतिष्ठानों और कॉम्प्लेक्सों में अग्निशामक यंत्र, आग पर काबू पाने के लिए लगाए जाने वाले पंप और अलार्म की जांच की है। इसमें अग्निशामक यंत्रों की एक्सपायरी डेट की जांच, पंप की उपलब्धता और अलार्म को देखा जा रहा है। अब तक निगम को कई व्यावसायिक व अन्य इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी मिली है। जिसके बाद निगम प्रशासन ने 100 से अधिक व्यावसायिक इमारतों व कॉम्प्लेक्सों को नोटिस जारी किए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।