Delhi Weather Update Rain and Winds Bring Relief from Humidity दिल्ली में दिनभर उमस के बाद शाम को हल्की बारिश ने दी राहत, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Weather Update Rain and Winds Bring Relief from Humidity

दिल्ली में दिनभर उमस के बाद शाम को हल्की बारिश ने दी राहत

नई दिल्ली में गुरुवार को दिनभर उमस भरा मौसम रहा, लेकिन शाम को हल्की बारिश और तेज हवाओं ने राहत दी। अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम था। शुक्रवार को गरज-चमक और धूल भरी आंधी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 29 May 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में दिनभर उमस के बाद शाम को हल्की बारिश ने दी राहत

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में गुरुवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने से उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, शाम को हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। शाम 4:30 से 5:30 के बीच हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली संस्था स्काई मेट के अनुसार दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शुष्क मौसम बना रहा, हालांकि तापमान और उमस में बढ़ोतरी हुई।

पूर्वी हवाएं और चक्रवाती परिसंचरण के चलते गुरुवार शाम को हल्की बारिश और हवाएं चलीं। शुक्रवार को गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना है। गुरुवार को पालम हवाई अड्डे पर पिछले 24 घंटों में 27 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चली जो शाम 5:30 बजे बढ़कर 46 किलो मीटर प्रतिघंटा की गति की हो गईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 50 से 60 किलोमीटर और बाद में 70 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।