खेल : अंडर-23 फुटबॉल टीम में तीन सीनियर खिलाड़ी शामिल
अंडर-23 फुटबॉल टीम में तीन सीनियर खिलाड़ी शामिल ताजिकिस्तान दौरा नई दिल्ली, एजेंसी।

अंडर-23 फुटबॉल टीम में तीन सीनियर खिलाड़ी शामिल ताजिकिस्तान दौरा नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की अंडर-23 पुरुष फुटबॉल टीम की सोमवार को घोषणा कर दी गई। ताजिकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के खिलाफ मैत्री मैचों के लिए 23 सदस्यीय इस टीम को मुख्य कोच नौशाद मूसा ने चुना है जिसमें सीनियर टीम के तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। दो मैच होंगे : एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी को देखते हुए भारत के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर में एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2026 क्वालीफायर की तैयारियों के तहत भारत 18 जून को ताजिकिस्तान और 21 जून को किर्गिज गणराज्य से भिड़ेगा।
दोनों मैच ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिसोर के हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम एक जून से कोलकाता स्थित एआईएफएफ नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में अभ्यास कर रही है। शिविर की शुरुआत 29 खिलाड़ियों के साथ हुई, जिनमें से 20 को अंतिम सूची में जगह मिली। टीम में सीनियर टीम के तीन खिलाड़ी फॉरवर्ड सुहैल अहमद भट, मिडफील्डर आयुष छेत्री और डिफेंडर टेकचाम अभिषेक सिंह शामिल हैं। भारतीय अंडर-23 टीम : गोलकीपर : मोहम्मद अरबाज, प्रियांश दुबे, साहिल। डिफेंडर : विकास युमनाम, दिप्पेंदु बिस्वास, मुहम्मद साहीफ एपी, निखिल बारला, प्रमवीर, सुभम भट्टाचार्य, टेकचाम अभिषेक सिंह। मिडफील्डर : आयुष छेत्री, चिंगंगबाम शिवाल्डो सिंह, लालरेमत्लुआंगा फनाई, लालरिनलियाना हनामटे, मैकार्टन लुइस निकसन, मोहम्मद ऐमेन, विबिन मोहनन, विनिथ वेंकटेश। फॉरवर्ड : जोसेफ सनी, मोहम्मद सनन के, पार्थिब सुंदर गोगोई, सुहैल अहमद भट, थिंगुजम कोरू सिंह।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।