Indian Army Destroys 42 Unexploded Shells from Pakistan in Poonch पुंछ में बिना फटे हुए 42 गोले नष्ट किए गए , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Army Destroys 42 Unexploded Shells from Pakistan in Poonch

पुंछ में बिना फटे हुए 42 गोले नष्ट किए गए

जम्मू में, भारतीय सेना ने रविवार को पुंछ में पाकिस्तान की ओर से दागे गए 42 विस्फोटक गोलों को नष्ट किया। ये गोलें हाल ही में सीमा पार से आई थीं और स्थानीय निवासियों के लिए खतरा बनी हुई थीं। अभियान में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
पुंछ में बिना फटे हुए 42 गोले नष्ट किए गए

जम्मू, एजेंसी। सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से दागे गए 42 ऐसे गोलों को सुरक्षा बलों ने रविवार को पुंछ में नष्ट किया, जिनमें विस्फोट नहीं हुआ था। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि ये गोले हाल ही में सीमा पार से की गई गोलाबारी दागे गए थे। इनसे स्थानीय निवासियों के जीवन और सुरक्षा पर गंभीर खतरा था। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने स्थानीय पुलिस की मदद से झुल्लास, सलोत्री, धरती और सलानी के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान चलाकर इन गोलों को नष्ट किया। अभियान के दौरान सभी मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।