जापान की वार्षिक वृद्धि दर पहली तिमाही में घटी
जापान की अर्थव्यवस्था की वार्षिक वृद्धि दर 2025 की पहली तिमाही में 0.7 प्रतिशत रह गई। जनवरी-मार्च में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 0.2 प्रतिशत सिकुड़ गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में पहला संकुचन था।...

तोक्यो। जापान की अर्थव्यवस्था की वार्षिक वृद्धि दर 2025 की पहली तिमाही में घटकर 0.7 प्रतिशत रह गई। मंत्रिमंडल कार्यालय के शुक्रवार को जारी मौसमी रूप से समायोजित प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, जापान का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद जनवरी-मार्च में अक्तूबर-दिसंबर 2024 की तुलना में अपेक्षा से अधिक 0.2 प्रतिशत सिकुड़ गया। एक साल में पहली बार इसमें संकुचन दर्ज किया गया। जापान की अर्थव्यवस्था 2024 की अंतिम तिमाही में 2.4 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी थी। निर्यात में 2.3 प्रतिशत की वार्षिक दर से गिरावट आई। उपभोक्ता व्यय स्थिर रहा, जबकि पूंजी निवेश में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।