अनुच्छेद 370 को हटाना सामाजिक-आर्थिक सुधार भी था: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए का हटाना एक सामाजिक सुधार था। इससे महिलाओं को संपत्ति के अधिकार मिले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के...

जम्मू, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाना एक सामाजिक सुधार था। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों के इस देश में एक जगह ऐसी भी थी, जहां बेटियों को राज्य से बाहर शादी करने पर अपने माता-पिता की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि संपत्ति के अधिकार के लिए महिलाओं को राज्य के भीतर ही शादी करनी पड़ती थी। इसे खत्म करना एक सामाजिक-आर्थिक सुधार था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल ने निर्णायक, विकास-संचालित शासन के एक दशक का प्रतिनिधित्व किया है।
उन्होंने कहा कि मुझे शासन के इस मॉडल को बहुत करीब से देखने का सौभाग्य मिला है। आप पिछले 11 वर्षों में सभी क्षेत्रों में देश के तेजी से विकास की एक तथ्यात्मक और प्रभावशाली झलक देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।