NSA Ajit Doval to Visit Russia Amid Global Anti-Terrorism Efforts अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस की यात्रा पर जाएंगे, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNSA Ajit Doval to Visit Russia Amid Global Anti-Terrorism Efforts

अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा तब हो रही है जब भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने के लिए दौरा कर रहा है। पिछले...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 23 May 2025 10:14 PM
share Share
Follow Us on
अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस की यात्रा पर जा सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। डोभाल की यह यात्रा ऐसे समय में प्रस्तावित है, जब सात सदस्यीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने के लिए कई देशों का दौरा कर रहा है। बता दें, पिछले साल रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में अजीत डोभाल शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।