Odisha Government Launches Shri Jagannath Dham Mobile App for Rath Yatra 2023 ओडिशा : निर्बाध पुरी रथयात्रा के लिए मंत्रियों की समिति गठित, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOdisha Government Launches Shri Jagannath Dham Mobile App for Rath Yatra 2023

ओडिशा : निर्बाध पुरी रथयात्रा के लिए मंत्रियों की समिति गठित

तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए ‘श्री जगन्नाथ धाम मोबाइल ऐप शुरू भुवनेश्वर, एजेंसी।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 7 June 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
ओडिशा : निर्बाध पुरी रथयात्रा के लिए मंत्रियों की समिति गठित

तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए ‘श्री जगन्नाथ धाम मोबाइल ऐप शुरू भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा सरकार ने 27 जून को पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निर्बाध तरीके से आयोजित करने के लिए उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय समिति गठित की है। इस समिति की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा करेंगी। विधि विभाग ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी। अधिसूचना के मुताबिक, कानून एवं आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, आवास एवं शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा तथा वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना समिति के अन्य सदस्य हैं। जबकि कानून विभाग के प्रधान सचिव इस समिति के संयोजक होंगे।

समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी सरकारी स्तर पर निगरानी, देखरेख और मार्गदर्शन प्रदान करना है। ताकि, यह सुनिश्चित किया जा सके कि महोत्सव के लिए सभी व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से क्रियान्वित की जाएं। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने हाल में ही 27 जून की रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया था। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे कि पुरी में लगभग 15 लाख लोगों के रथ यात्रा में शामिल होने की संभावना है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि रथ यात्रा बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो। पुरी की रथयात्रा की शुरुआत 27 जून को होगी, जबकि यहां के आराध्य देव भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का प्रसिद्ध स्नान अनुष्ठान 11 जून को किया जाएगा। पुरी के एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि ‘स्नान यात्रा की तैयारियां कर ली गई हैं। इस बीच, पुरी जिला प्रशासन ने 12वीं सदी के मंदिर को आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए ‘श्री जगन्नाथ धाम नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।