आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते पीयूष गोयल का हवाई सर्वेक्षण स्थगित
तिरुपति (आंध्र प्रदेश), एजेंसी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को हेलीकॉप्टर में तकनीकीहेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते पीयूष गोयल का हवाई सर

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), एजेंसी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते आंध्र प्रदेश की क्रिससिटी का हवाई सर्वेक्षण सोमवार को स्थगित करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तिरुपति के पुलिस अधीक्षक वी.हर्षवर्धन राजू ने कहा कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की सूचना दिए जाने के बाद गोयल ने अपना हवाई सर्वेक्षण स्थगित कर दिया। उन्हें सोमवार को क्रिससिटी का सर्वे करना था जो आंध्र प्रदेश का नया विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) है। राजू ने बताया कि जिस समय केंद्रीय मंत्री को यह सूचना दी गई, वह तिरुचनूर मंदिर में पूजा कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए।
अधिकारी ने कहा कि सर्वेक्षण रद्द करने के बाद गोयल विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जिस हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई है, उसका प्रयोग मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू नियमित रूप से करते हैं। खुफिया विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।