जोधा-अकबर की शादी की कहानी झूठी : राज्यपाल बागडे
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारतीय इतिहास लेखन पर अंग्रेजों का प्रभाव है, जिसके कारण कई तथ्य गलत हैं। उन्होंने जोधाबाई और मुगल सम्राट अकबर की शादी की कहानी को झूठा बताया और कहा कि...

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दावा किया कि भारतीय इतिहास लेखन पर अंग्रेजों के प्रभाव के कारण उसमें कई झूठे तथ्य दर्ज हैं। इसमें जोधाबाई और मुगल सम्राट अकबर की शादी की कहानी भी शामिल है। बागडे ने बुधवार शाम उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि अकबरनामा में जोधा और अकबर की शादी का कोई उल्लेख नहीं है। कहा कि ऐसा कहा जाता है कि जोधा और अकबर की शादी हुई और उस पर एक फिल्म भी बनी। इतिहास भी वही बोल रहा है, लेकिन यह झूठ है। बागडे ने दावा किया कि भारमल नाम के जो राजा थे, उन्होंने अपनी एक दासी की पुत्री की शादी अकबर से करवाई थी।
राज्यपाल की इस टिप्पणी ने 1569 में आमेर के शासक भारमल की बेटी और अकबर के बीच विवाह के ऐतिहासिक ब्यौरे पर बहस को फिर से हवा दे दी है। बागड़े ने कहा कि हमारे शूरवीरों का इतिहास अंग्रेजों ने बदला। इतिहास ठीक से नहीं लिखा। बाद में कुछ भारतीयों ने इतिहास लिखा, लेकिन वे भी अंग्रेजों से प्रभावित थे। राज्यपाल ने महाराणा प्रताप द्वारा अकबर को संधि की चिठ्ठी लिखे जाने के ऐतिहासिक दावे को भी पूरी तरह से भ्रामक बताया। कहा कि इतिहास में अकबर के बारे में ज्यादा और महाराणा प्रताप के बारे में कम पढ़ाया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।