Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 1 जून का दिन कैसा रहेगा?
Horoscope Numerology 1 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 1 June 2025, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 1 से 9 मूलांक वालों का 1 जून का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल-
मूलांक 1: आज आपकी सेहत और आपका वित्त अच्छा रहने की उम्मीद है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत सारा पैसा खर्च करने वाले हैं, लेकिन बहुत बढ़िया समय बीतेगा। आज अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने की कोशिश न करें, वरना थकान हो सकती है।
मूलांक 2: आज आपको पिछले समय के निवेश की जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेदों को दूर करके आप अपने लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेंगे। वैवाहिक जीवन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
मूलांक 3: आज कार्यस्थल पर सीनियर्स का दबाव महसूस कर सकते है, जिससे मानसिक चिंता हो सकती है। लेकिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। यह दिन आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है, क्योंकि आप समृद्ध भविष्य के लिए अच्छी योजना बना सकते हैं। व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।
मूलांक 4: आज आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आप बेवजह धन खर्च कर सकते हैं, जिससे मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आज लव लाइफ में दूसरों का हस्तक्षेप झगड़े का कारण बनेगा। फ्रेश महसूस करने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। बाकी व्यापारिक व पारिवारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
मूलांक 5: आज आपको शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। किस्मत से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। व्यापारिक रूप से अच्छे रहेंगे। धन का आगमन होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।
मूलांक 6: आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आप अपना कारोबार अच्छा कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक फायदा भी होगा। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। पारिवारिक कलह आपको चिंतित कर सकती है।
मूलांक 7: आज आपको आर्थिक रूप से अच्छे रहेंगे। कारोबारियों को आज बहुत सोच-समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है। आज आप अपना ज्यादातर समय उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जो जरूरी या महत्वपूर्ण नहीं हैं। आपके जीवनसाथी का व्यवहार आज आपके पेशेवर संबंधों में खटास ला सकता है।
मूलांक 8: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। कोई गोपनीय बात जीवनसाथी के साथ साझा करने से पहले सोचें। परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है और ऐसा करने का यही सही समय है। व्यापारिक रूप से आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी।
मूलांक 9: आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज आपको कर्ज चुकाना पड़ सकता है, जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। काम का दबाव लंबे समय से आपके वैवाहिक जीवन में बाधा बन रहा था। परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।