RSS Chief Mohan Bhagwat Advocates Political Unity Post-Pahalgam Terror Attack राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए: भागवत, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRSS Chief Mohan Bhagwat Advocates Political Unity Post-Pahalgam Terror Attack

राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए: भागवत

नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद राजनीतिक वर्ग में आपसी समझ की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज ने एकता का संदेश दिया और कार्रवाई में सेना का साहस भी दिखा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 June 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए: भागवत

नागपुर, एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा की गई कार्रवाई के बाद राजनीतिक वर्ग में दिखी आपसी समझ जारी रहनी चाहिए। यह एक स्थायी विशेषता बननी चाहिए। भागवत ने आरएसएस स्वयंसेवकों के लिए आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, समाज ने भी एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, इस जघन्य आतंकी हमले के बाद लोग दुखी और आक्रोशित थे और चाहते थे कि दोषियों को सजा मिले। कार्रवाई की गई और सजा दी गई। भागवत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई कार्रवाई में सभी ने देश के निर्णय करने वालों का साहस देखा।

उन्होंने कहा, पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के बाद कार्रवाई की गई। इसमें एक बार फिर हमारी सेना का पराक्रम दिखा। प्रशासन की दृढ़ता भी देखने को मिली। आरएसएस प्रमुख ने कहा, राजनीतिक वर्ग ने भी आपसी समझ दिखाई। समाज ने भी एकता का संदेश दिया। यह जारी रहना चाहिए और स्थायी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा के मामलों में आत्मनिर्भर होना चाहिए। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर भागवत ने कहा, जो लोग भारत से सीधी लड़ाई नहीं जीत सकते, वे हजारों घाव देने की नीति और छद्म युद्ध छेड़कर हमारे देश को लहूलुहान करना चाहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।